सड़क निर्माण कार्य को अधूरा, नहीं लगा बोर्ड

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 05 Feb 2026 6:27 PM

विज्ञापन

क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक वर्ष 2025 की शुरुआत में ही सड़क निर्माण शुरू किया गया था, परंतु अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है

विज्ञापन

राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक बननी थी सड़क

पीरीबाजार

क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक वर्ष 2025 की शुरुआत में ही सड़क निर्माण शुरू किया गया था, परंतु अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. बता दे कि लंबे समय से लोग इस कार्य को पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. संवेदक तथा विभागीय उदासीनता के कारण ना तो योजना स्थल पर बोर्ड लगा है ना ही अभी तक सड़क का कार्य पूरा हुआ है. संवेदक योजना का बोर्ड इसलिए नहीं लगाते हैं, क्योंकि योजना के बोर्ड में कार्य प्रारंभ एवं कार्य पूर्ण करने की तिथि एवं प्राक्कलित राशि सहित सड़क निर्माण की पूरी जानकारी होती है. इन सब बातों से बचने को लेकर संवेदक योजना स्थल पर कार्य करने के बाद योजना का बोर्ड लगाते हैं ताकि लोग इस पर सवाल न खड़ा करें. हालांकि इस सड़क में ना तो अभी तक योजना का बोर्ड लगा है ना तो अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. कई बार इस मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी को अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी यह सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि रिसाइन का पत्र संवेदक को दिया गया है. संवेदक को जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया है. नहीं करने पर उक्त संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी.

————————————————————————————————-

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन