जल्द ही नये भवन में अत्याधुनिक सुविधा होगी: वरीय अभियंता

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मालदा मंडल के वरीय अभियंता राजेश कुमार ने अभयपुर रेलवे स्टेशन के नये भवन का निरीक्षण किया

विज्ञापन

अभयपुर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

घोघी बरियारपुर हॉल्ट एवं मसूदन स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल के निर्माण होने की कही बात

लखीसराय. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मालदा मंडल के वरीय अभियंता राजेश कुमार ने अभयपुर रेलवे स्टेशन के नये भवन का निरीक्षण किया. साथ ही कहा कि अभयपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं स्टेशन सौंदर्यीकरण, इलेक्ट्रिक फव्वारा से जल्द ही अभयपुर रेलवे स्टेशन सुसज्जित होगा तथा घोघी बरियारपुर रेलवे स्टेशन एवं मसूदन स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का निर्माण किया जायेगा. वहीं पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार ने स्टेशन पर हो रहे कार्यों की विशेष जानकारी ली. उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेशन के नये भवन में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. जिसमें बुकिंग काउंटर के पास इनडोर एवं आउटडोर के लिए रंगीन वीडियो वॉल लगाया जायेगा. जिसमें यात्रियों को ट्रेन के आवागमन प्रस्थान की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल पायेगी. चार करोड़ से अधिक लागत का नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. जिसका निकास प्लेटफॉर्म के अलावा पोर्टिको में होगा. निरीक्षण में मालदा मंडल के वरीय अभियंता राजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार, एईएन राजीव कुमार, आईओडब्ल्यू ललन कुमार, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य सह घोसैठ मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक, बरियारपुर मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू, स्टेशन प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन