जिला कारागार में 100 से अधिक कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी

सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक व जेल स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से मंगलवार को जिला कारागार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
लखीसराय. सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक व जेल स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से मंगलवार को जिला कारागार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व फिजिशियन डॉ सुधांशु कुमार व डेंटिस्ट डॉ आरके उपाध्याय ने किया. इस दौरान 100 से अधिक सभी उम्र वर्ग के जेल में बंद महिला व पुरुष कैदी का सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, दांत की जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गयी. शिविर के दौरान चिकित्सक ने कैदी के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को गंभीरता से सुना और आवश्यक परामर्श व दवा भी उपलब्ध कराया. फिजिशियन डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि कई कैदी में सामान्य कमजोरी, उच्च रक्तचाप और जोड़ों के दर्द की शिकायत सामने आया. डेंटिस्ट डॉ आरके उपाध्याय ने दंत रोग से बचाव और स्वच्छता के बारे में कैदी को परामर्श दिया. इस दौरान उन्होंने कैदी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग, प्राणायाम, सुबह-शाम टहलने व अन्य शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी. सभी को संतुलित आहार, साफ-सफाई और नशे से दूरी रखने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी. जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर को कैदी के लिए लाभकारी बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से कैदी के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. प्रशासन की ओर से नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने की बात कही. स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से कैदी में संतोष और सकारात्मक माहौल देखने को मिला. कैदियों ने चिकित्सक और कारागार प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और जागरूकता मिलता है. —————————- थाने के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल बड़हिया. स्थानीय थाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. घायलों की पहचान शुभम कुमार पिता गोपाल राम निवासी वार्ड नंबर 18, बड़हिया व नंदू कुमार निवासी वार्ड नंबर 2, इंदूपुर के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से बड़हिया से अपने घर इंदूपुर जा रहे थे. इसी दौरान थाना के सामने एनएच पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किये जाने की तैयारी की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नाबालिग बताया जा रहा है. ———————————— 91 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई पथ स्थित शरमा-महिसोना के बीच स्कूटी संख्या बी आर 53-2949 से दो तस्कर शराब लेकर आ रहा था कि तभी गुप्त सूचना के आधार पर एसआइ रमेश पासवान स्कूटी सवार व्यक्ति को रोकना चाहा, लेकिन पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन व शराब छोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे तुरंत पुलिस बल द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया व स्कूटी की जांच करने पर बोरा व पान मसाला के थैला में पॉलिथीन में बंद 91 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. शराब के साथ जहां स्कूटी जब्त कर ली गयी. वहीं दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




