विकास योजनाओं की डीडीसी ने की जांच, गुणवत्ता से समझौता न करने की दी हिदायत

Updated:
विज्ञापन
विकास योजनाओं की डीडीसी ने की जांच, गुणवत्ता से समझौता न करने की दी हिदायत

विकास योजनाओं की डीडीसी ने की जांच, गुणवत्ता से समझौता न करने की दी हिदायत

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं का मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने करोड़ों की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन, मनरेगा भवन, पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने उपस्थित संवेदकों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण कार्य हर हाल में सुनिश्चित करें.

करोड़ों की योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा

डीडीसी ने कैंदी पंचायत के सिंहपुर गांव में पंचम वित्त आयोग से करीब 10 लाख की लागत से बन रही 65 सौ स्क्वायर फीट पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया. इसके बाद वे महसोनी गांव पहुंचे, जहां षष्ठम वित्त आयोग से पांच लाख की लागत से बन रहे आइसीसी नाला निर्माण का अवलोकन किया. सेठना गांव में 15वीं वित्त आयोग द्वारा 12 लाख की लागत से बन रही आरसीसी नली व पांच लाख की लागत से दुर्गा मंदिर के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय की प्रगति की समीक्षा की.

पंचायत सरकार भवन व मनरेगा भवन पर विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सेठना गांव में दो करोड़ 43 लाख रुपये की भारी भरकम राशि से बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा. इसके साथ ही हलसी प्रखंड मुख्यालय परिसर में 42 लाख 90 हजार 700 रुपये की लागत से निर्माणाधीन मनरेगा भवन के कार्य प्रगति का भी जायजा लिया. उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद तकनीकी सहायकों को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह हलसी पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, साढ़माफ पैक्स अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह उर्फ गोगन, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र राय, धीरा पंचायत के पूर्व मुखिया सदानंद सिंह, पूर्व प्रमुख संजय राम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह, टनटन सिंह, विपिन सिंह, मनोहर सिंह, रौशन कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन