किऊल नदी किनारे कचरा डंप होने से शहर की हवा हो रही प्रदूषित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के किनारे किऊल नदी के किनारे कचरा डंपिंग किया जा रहा है. कचरा डंपिंग के कारण नदी के पानी के साथ-साथ शहर की हवा भी दूषित हो रही है.
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएम ने सफाई एजेंसी पर शोकॉज करने का दिया था निर्देश
लखीसराय. शहर के किनारे किऊल नदी के किनारे कचरा डंपिंग किया जा रहा है. कचरा डंपिंग के कारण नदी के पानी के साथ-साथ शहर की हवा भी दूषित हो रही है. शहर के रेलवे पुल के नीचे एवं विद्यापीठ चौक पर कचरा डंपिंग कर दिया जाता है. डीएम मिथिलेश मिश्र की नजर नदी किनारे डंपिंग कचरा पर पड़ी तो उन्होंने नप ईओ को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया. विद्यापीठ चौक पर भी पिछले कई वर्षों से कचरा डंपिंग कर दिया जा रहा है. जिसके कारण उससे उठती बदबू के कारण राहगीरों को परेशानी होती है. कई बार नदी के किनारे कचरा डंपिंग की शिकायत भी की गयी है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी कचरा डंपिंग की जगह नहीं होने की बात कहकर मामले को टाल देते हैं. नदी के किनारे कचरा डंपिग के कारण लोगों को नदी की ओर रूख करना मुश्किल हो जाता है. नप ईओ अमित कुमार का कहना है कि कचरा डंपिंग के लिए कई बार सीओ को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक अंचल कार्यालय से उन्हें कोई जवाब मिल पाया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन