बस का अचानक हुआ स्टीयरिंग व ब्रेक हुआ फेल, टला बड़ा हादसा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 30 Jan 2026 6:03 PM

विज्ञापन

पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा फाटक के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे के आसपास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया

विज्ञापन

कजरा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा फाटक के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे के आसपास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लखीसराय स्थित एक निजी विद्यालय के बस का अचानक ब्रेक और स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी. बस में उस समय चार स्कूली बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई और सभी बच्चे तथा चालक सुरक्षित बाहर निकाल लिये गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. बस का अगला हिस्सा नाले में चला गया, जबकि पिछला हिस्सा वहीं रखे ईंटों पर टिक गया, जिससे बस पूरी तरह पलटने से बच गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किये राहत कार्य में जुट गये. ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे चारों बच्चों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बच्चों को हल्की घबराहट जरूर हुई, लेकिन किसी को चोट नहीं आयी. बस चालक जयनाथ सिंह ने बताया कि बस चलाते-चलाते उम्र हो गयी है, लेकिन उनके जीवन में यह पहली बार ऐसा हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि अचानक बस का ब्रेक और स्टीयरिंग दोनों फेल हो गया. उपरवाले का शुक्र है कि हादसा मोड़ पर हुआ. ग्रामीणों के अनुसार बस का पिछला पहिया ईंटों से अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सुरक्षित बच गये. प्रतिनिधि, कजरा. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा फाटक के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे के आसपास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लखीसराय स्थित एक निजी विद्यालय के बस का अचानक ब्रेक और स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी. बस में उस समय चार स्कूली बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई और सभी बच्चे तथा चालक सुरक्षित बाहर निकाल लिये गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. बस का अगला हिस्सा नाले में चला गया, जबकि पिछला हिस्सा वहीं रखे ईंटों पर टिक गया, जिससे बस पूरी तरह पलटने से बच गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किये राहत कार्य में जुट गये. ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे चारों बच्चों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बच्चों को हल्की घबराहट जरूर हुई, लेकिन किसी को चोट नहीं आयी. बस चालक जयनाथ सिंह ने बताया कि बस चलाते-चलाते उम्र हो गयी है, लेकिन उनके जीवन में यह पहली बार ऐसा हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि अचानक बस का ब्रेक और स्टीयरिंग दोनों फेल हो गया. उपरवाले का शुक्र है कि हादसा मोड़ पर हुआ. ग्रामीणों के अनुसार बस का पिछला पहिया ईंटों से अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सुरक्षित बच गये.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन