दिवंगत कामरेड प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा सहूर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
भाकपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता कामरेड प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह दिल्ली से उनके पैतृक गांव सहूर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा
विज्ञापन
पैतृक गांव सहूर पहुंचने पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
पूर्व विधायक सहित अन्य लोगों ने सहूर पहुंच दी श्रद्धांजलि
लखीसराय
भाकपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता कामरेड प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह दिल्ली से उनके पैतृक गांव सहूर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं ग्रामीणों ने कहा कि कामरेड प्रमोद शर्मा का जीवन किसान, मजदूर एवं आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा. उनके निधन से पार्टी एवं जनआंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है. प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर सोमवार 16 फरवरी को प्रातः नौ बजे संतर मोहल्ला स्थित भाकपा जिला पार्टी कार्यालय, लखीसराय लाया जायेगा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लखीसराय की ओर से सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें. बता दें कि कामरेड शर्मा के पुत्र व पुत्रवधू अमेरिका से रविवार की रात तक लखीसराय पहुंचेंगे. जिसके बाद उनका दाह संस्कार सोमवार को सिमरिया गंगा घाट पर किया जायेगा. मौके पर माकपा नेता मोती साव, सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, जमुई के वरीय अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, भाकपा के राज्य परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार, भाकपा नेता सह वरीय अधिवक्ता रवि विलोचन वर्मा, रजनीश कुमार, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा. पूर्व सरपंच राम पदारथ सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कामरेड प्रमोद शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन