अपहरण मामले में अभियुक्त थाने में हुआ उपस्थित

स्थानीय थाना कांड संख्या 26/26 अपहरण के मामले में अभियुक्त अपहृत किशोरी के साथ सूर्यगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना कांड संख्या 26/26 अपहरण के मामले में अभियुक्त अपहृत किशोरी के साथ सूर्यगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ. पुलिस ने मामले में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव के रहने वाले मदन पासवान के पुत्र अभियुक्त करण कुमार को गिरफ्तार किया है. अपहृत किशोरी को लखीसराय कोर्ट में 183 बीएनएसएस का बयान दर्ज कराया गया. सूर्यगढ़ा नगर परिषद के मानुचक गांव से 16 वर्षीय किशोरी 22 जनवरी 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. वापस घर नहीं लौटी. उसके पिता द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें करण कुमार को नामजद किया गया. उसपर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रोशन भगत
रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










