टाल फसल सुरक्षा समिति ने पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित
माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी सहित अवर निरीक्षक पप्पू पासवान, मनोज कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
सूर्यगढ़ा. टाल फसल सुरक्षा समिति टाल बंशीपुर-कोनीपार-बाकरचक-दिघड़ी के पदेन अध्यक्ष कृष्णचंद्र महतो की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, महासचिव संदेश पटेल, अभिभावक सदस्य विष्णुदेव महतो, अवध किशोर मेहता, भुवनेश्वर महतो, सुबोध कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने औपचारिक मुलाकात कर थानाध्यक्ष को अपनी फसल सुरक्षा समिति के नीति और सिद्धांतों से अवगत करते हुए विस्तृत जानकारी दी. कुछ पशुपालकों की सूची भी उन्हें दी गयी, जो समिति के निर्धारित कायदे कानून की अवहेलना करने का प्रयास कर रहा है. ऐसी गतिविधियों पर तत्काल सख्ती से अंकुश लगाने की बात कही गयी, ताकि फसल क्षेत्रों में आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रहे. माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी सहित अवर निरीक्षक पप्पू पासवान, मनोज कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए