सोंधी के पुलिस जवान की राजगीर में पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी बिहार पुलिस कांस्टेबल की मौत पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान राजगीर में हो गयी
विज्ञापन
लखीसराय.
जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी बिहार पुलिस कांस्टेबल की मौत पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान राजगीर में हो गयी. उनकी मौत पीटीसी के दौरान हृदय गति रुकने से हो गयी. शव को उनके पैतृक गांव सौंधी ले जाने के क्रम में पुलिसलाइन में एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार व पुलिसलाइन के अधिकारियों की उपस्थिति में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. बताया जा रहा है कि हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह बिहार पुलिस में कांस्टेबल के रूप में राजगीर में कार्यरत थे. शुक्रवार की शाम उन्हें पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक आया, इससे उनकी मौत हो गयी. कांस्टेबल विकास कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव सौंधी पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया. विकास के अचानक हुई मौत से लोग आश्चर्यचकित हो गये. विकास की मौत से उनके घरों में चीत्कार गूंजने लगे. एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि विकास की मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए, वह उनके परिजनों को दी जायेगी. उनके आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी दी जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







