सूर्यगढ़ा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राजा के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार के बीच की रात में रतनुपुर व अलीनगर गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा.
पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राजा के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार के बीच की रात में रतनुपुर व अलीनगर गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रतनुपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले सुखी चंद महतो उर्फ सखी चंद महतो के पुत्र टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ वर्ष 2019 के चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इधर, अलीनगर गांव से इसी गांव के रहने वाले नेपाली सहनी के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय थाना कांड संख्या 53/20 मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







