भाई ही नहीं, पेड़ों की कलाई भी सजी! लखीसराय के स्कूल में छात्राओं ने मनाया बेहद खास 'ग्रीन रक्षाबंधन'

Updated:
विज्ञापन

फोटो- प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में पेड़ को राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में छात्राओं ने रक्षाबंधन के अनूठे अंदाज में मनाया, पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. यह पहल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देती है.

विज्ञापन

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्रकृति को भाई-बहन के रिश्ते की तरह संरक्षण देने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्राओं ने खुद तैयार की राखियां

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई आकर्षक राखियां विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को बांधीं. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए उनकी रक्षा और नियमित देखभाल करना सभी का नैतिक दायित्व है.

राखी बांधकर पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बड़े होने तक नियमित देखभाल करना भी जरूरी है. छात्राओं ने विद्यालय परिसर को हराभरा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

फोटो कैप्शन : प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में पेड़ को राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन : छात्राएं हाथ में राखी लिए हुए | Prabhat Khabar Network

शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक प्रेमरंजन कुमार के नेतृत्व और प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया. शिक्षक सुबंधु संपत, अनिल कुमार, फौजिया सुल्ताना और कुमार शिवंतिका समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. शिक्षकों ने छात्राओं की पहल की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

राखी प्रकृति की रक्षा का संकल्प: प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेड़ को बांधी गई राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है.

रक्षाबंधन के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Lakhisarai News: छात्राओं ने कहा कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को धरती और पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. विद्यालय की इस पहल ने रक्षाबंधन के पारंपरिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए प्रकृति बचाने का प्रेरक संदेश दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन