बिहार खो-खो टीम में संत मैरी इंग्लिश स्कूल की दो छात्राओं का चयन

Updated:
विज्ञापन

संत मैरी इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा की दो होनहार छात्राओं वैष्णवी कुमारी व तृषा भारती का चयन बिहार सब जूनियर खो-खो टीम में हुआ है

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. संत मैरी इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा की दो होनहार छात्राओं वैष्णवी कुमारी व तृषा भारती का चयन बिहार सब जूनियर खो-खो टीम में हुआ है. दोनों खिलाड़ी हरियाणा के केशव पार्क, कुरुक्षेत्र में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी से चार फरवरी तक आयोजित की जा रही है. छात्राओं ने सब जूनियर बिहार राज्य खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है. जैसे ही चयन की जानकारी मिली कि लखीसराय जिला खो-खो संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत एवं अध्यक्ष टीजो थॉमस ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा कि लखीसराय के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विजय विनीत ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खेल शिक्षक नीरज कुमार सिंह की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यालय खेल-कूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन