ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

माउंट लिटेरा जी स्कूल में बुधवार को सभा के दौरान इंग्लिश ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

लखीसराय माउंट लिटेरा जी स्कूल में बुधवार को सभा के दौरान इंग्लिश ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय द्वारा प्रत्येक विषय में नियमित रूप से ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की जाती है, ताकि विद्यार्थी स्वयं का शैक्षणिक मूल्यांकन कर सकें. इस बार विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम ने विद्यालय के सतत प्रयास एवं विद्यार्थियों की लगन को सिद्ध किया है. इंग्लिश ओलंपियाड के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं में कक्षा एक के आरुष देव, कक्षा दो के समृद्धि अग्निहोत्री, कक्षा चार के ओजस श्रीवास्तव, कक्षा छह के अवि श्रीवास्तव, कक्षा सात के कुमार सृजन शामिल हैं. विद्यालय के चेयरमेन संजीव कुमार स्नेही ने सभी विजेताओं को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया व कहा कि वर्तमान में विद्यालय में वार्षिक परीक्षा का पुनरावृत्ति चरण चल रहा है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन