खतियानी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ चौक के तेतरहाट गांव में दबंगों द्वारा खतियानी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने अंचलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक (लखीसराय). प्रखंड के तेतरहाट गांव में खतियानी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को दबंगों द्वारा जबरन रोके जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य चालू कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है. तेतरहाट गांव निवासी बैजनाथ साह, पिता दाशो साह और विजय साह, पिता स्व. कृष्णा साह अपनी खतियानी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक दिया.

विज्ञापन

अंचल अमीन से जमीन की विधिवत करायी है मापी

पीड़ित बैजनाथ साह ने बताया कि उनके द्वारा अंचल अमीन से जमीन की विधिवत मापी कराई गई है और सारे कागजात भी दिखाए गए, बावजूद इसके विरोधियों ने कहा कि "जहां जाना है जाओ, हम इस मापी को नहीं मानते और धमकी भरे लहजे में काम बंद करा दिया. पीड़ित के अनुसार उक्त जमीन खतियानी है, जिसका खाता संख्या-58, खेसरा-871, रकवा 60 डिसमिल है. इसकी मापी अंचल अमीन, रामगढ़ चौक द्वारा दिनांक 19/06/2026 को की गई थी. अमीन की मापी के अनुसार जमीन उत्तर से दक्षिण 86.6 फीट और पूरब से पश्चिम 291 फीट है.

मजदूरी कर करते हैं परिवार का पालन-पोषण

विजय साह ने बताया कि वह बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. निर्माण कार्य चालू कराने के लिए तेतरहाट थाना में भी आवेदन दिया गया, लेकिन थाना द्वारा अंचल कार्यालय रामगढ़ चौक भेज दिया. रामगढ़ चौक के अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन