महिला समेत दो तस्कर के साथ सात शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महिला समेत दो तस्कर के साथ सात शराबी गिरफ्तार

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई में एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस ने रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई में एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा सात शराबियों को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर मनकठ्ठा वार्ड संख्या 11 से स्थानीय निवासी स्व सुबोध मंडल के पुत्र सोनू कुमार को साढ़े 17 लीटर एवं रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के कामतानगर परसामां गांव से स्थानीय निवासी विदेशी चौधरी की पत्नी राजकुमारी देवी को दो लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जबकि कजरा थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के निकट से पीरीबाजार थाना क्षेत्र के महसौनी गांव निवासी मुन्ना शर्मा के पुत्र रामानंद कुमार, रवींद्र महतो के पुत्र अनुराग कुमार, कजरा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी स्व बैजनाथ मंडल के पुत्र बबलू मंडल, सहमालपुर गांव निवासी बनारसी साह के पुत्र रवि कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव मोड़ से थाना क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार, धर्मदेव साव के पुत्र सुजीत कुमार एवं अशोक राम के पुत्र नंदन कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन