मारपीट के वारंटी सहित सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से बड़हिया थाना पुलिस ने शनिवार के देर रात को सघन अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

बड़हिया क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से बड़हिया थाना पुलिस ने शनिवार के देर रात को सघन अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मारपीट के लंबित वारंट वाले आरोपी तथा शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले लोग शामिल हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि मारपीट के मामलों में जारी वारंट के तहत लक्ष्मीपुर निवासी स्व. पंकज कुमार गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं बड़हिया नगर के वार्ड संख्या दो, तारतर टोला से फुलचरन दास के पुत्र दिनेश दास एवं नेपाली दास तथा डोमा दास के पुत्र फुलचरन दास को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में बड़हिया थाना पुलिस ने नगर के बिलमलाइन होटल के समीप से तीन लोगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों में पहाड़पुर निवासी तनिक मांझी के पुत्र घनश्याम मांझी एवं माणिक मांझी के पुत्र दीपक मांझी तथा लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक निवासी राजू मांझी के पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं. बड़हिया थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन