लखीसराय में पहली बार शुरू होगी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Apr 2026 7:06 PM

विज्ञापन

परिवारों को राज्य, जिला, उप-जिला, गांव/नगर व वार्ड संबंधी विवरण भरते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान भी चिन्हित करना होगा.

विज्ञापन

लखीसराय. वर्ष 2027 की जनगणना के तहत पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन की शुरुआत की गयी है. यह प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक संचालित होगी. इसके माध्यम से परिवार हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे. सेल्फ-एन्यूमरेशन एक सुरक्षित वेब पोर्टल (se.census.gov.in) के जरिये की जायेगी. इसमें मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर उत्तरदाता घर, कार्यालय या किसी भी स्थान से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे. परिवारों को राज्य, जिला, उप-जिला, गांव/नगर व वार्ड संबंधी विवरण भरते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान भी चिन्हित करना होगा. सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने पर एक विशिष्ट एसई आईडी जारी होगी, जो एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी. हालांकि, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर डाटा का सत्यापन अनिवार्य रहेगा. सभी सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने आवास का सेल्फ-एन्यूमरेशन सुनिश्चित करें. सूर्यगढ़ा में 26 अप्रैल को होगी एटक जिला कमेटी की बैठक सूर्यगढ़ा. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमेटी लखीसराय की बैठक 26 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जायेगी. बैठक का आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल शाखा, सूर्यगढ़ा के कार्यालय में होगी. उक्त आशय की जानकारी एटक जिला कमेटी की ओर से जारी पत्र में दी गयी है. बैठक में एटक बिहार के राज्य महासचिव के भी शामिल होने की संभावना जतायी गयी है. सभी यूनियनों के पदाधिकारियों एवं आमंत्रित सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है. बैठक में जिला स्तरीय कमेटी के पुनर्गठन पर विचार, जिले में एटक की गतिविधियों की समीक्षा तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी एटक जिला सचिव कॉमरेड जनार्दन सिंह ने दी. ——————————————————————————————————-

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन