सदर अस्पताल में मंगलवार का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय

Sadar Hospital: लखीसराय सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट

Sadar Hospital: मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल लखीसराय ने मंगलवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

जनरल और आयुष ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे तैनात

मंगलवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में डॉ अवधेश कुमार और डॉ शाहिद वासिम मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे.इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ सुधांशु कुमार तथा इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया देंगी सेवा

महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रबंधन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू

इमरजेंसी वार्ड में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय तैनात रहेंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर

बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज ड्यूटी पर रहेंगे.

ALSO READ: गिरफ्तार बायोमीट्रिक संचालक ही निकला ‘महा-मास्टरमाइंड’, PMCH पटना का छात्र मयंक कश्यप गैंग का सरगना

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन