खावा चंद्रटोला में मिला रसल्स वाइपर, वन विभाग को सौंपा
मेदनी चौकी क्षेत्र के खावा चंद्रटोला गांव में रसल्स वाइपर सांप मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया
सूर्यगढ़ा. मेदनी चौकी क्षेत्र के खावा चंद्रटोला गांव में रसल्स वाइपर सांप मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया. जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए जहरीले सांप को पकड़कर प्लास्टिक डब्बे में बंद किया और मेदनी चौकी थाना पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने वन उप परिसर कजरा के वनपाल को इसकी सूचना दी. शनिवार की अपराह्न 12:30 बजे सूचना पर वनरक्षी रामनारायण यादव व विपिन कुमार मेदनी चौकी थाना पहुंचे. आवश्यक प्रक्रिया के बाद थानाध्यक्ष ने रसल्स वाइपर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया. वनरक्षी ने बताया कि रसल्स वाइपर अत्यंत विषैला सांप होता है, जिसके काटने पर त्वरित उपचार नहीं मिलने से जान का खतरा बढ़ जाता है. सांप को सुरक्षित रूप से कजरा जंगल में छोड़ने की बात कही गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







