मतदान को लेकर की गयी समीक्षा, मतदाताओं की सुविधा पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मतदान को लेकर की गयी समीक्षा, मतदाताओं की सुविधा पर हुई चर्चा

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एसडीओ चंदन कुमार एवं डीसीएलआर सीतू शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदान को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से मतदान किया दिन मतदाताओं के लिए सुविधाओं को लेकर चर्चा की गयी. सेक्टर पदाधिकारी को कहा गया कि सात मई तक हर हाल में सभी घर में मतदाता पर्ची पहुंच जाना चाहिए. बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान केंद्र संख्या की जानकारी के साथ-साथ मतदान केंद्र का लोकेशन की जानकारी देनी है. जिससे कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. बैठक में कहा गया कि मतदान पर्ची के वितरण में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के साथ-साथ अन्य कर्मी भी बीएलओ के साथ कार्य में मदद करेंगे. एक्टर अधिकारियों को मतदान के दिन मतदाता पर्ची से लेकर मतदान केंद्र की सुविधा को लेकर भी ध्यान रखना है. मतदाता सुविधा में कमी नहीं हो इसका पूरा ध्यान सेक्टर पदाधिकारी को ही रखना है. मतदान के दिन सेक्टर पदाधिकारी को क्या-क्या करना है. इसकी पूरी जानकारी दी गयी. वहीं मतदान केंद्र पर शेड की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गयी. मतदान प्रतिशत में हर हाल में बढ़ोतरी हो, इस पर पूरा फोकस किया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन