सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित करेंगे राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह एक बार फिर जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने जा रहे हैं

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह एक बार फिर जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने जा रहे हैं. फिटनेस और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले रोहित कुमार सिंह 16वीं पुरुष मास्टर बॉडी बिल्डिंग व फिजिकल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सात व आठ फरवरी को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित की जायेगी. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर 2025 को आयोजित 16 वीं सीनियर मास्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग व मेन्स फिजिक्स चैंपियनशिप में मास्टर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इसी उपलब्धि के आधार पर बिहार बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया है. पुलिस सेवा की व्यस्त जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वे शुक्रवार सुबह करीमनगर के लिए रवाना हो गये. उनकी इस उपलब्धि से सूर्यगढ़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है. जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जतायी है कि वे राष्ट्रीय मंच पर भी बिहार और लखीसराय का नाम रोशन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन