वारसलीगंज की पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

विज्ञापन

टाउन थाना, कवैया, किऊल एवं वारिसलीगंज की पुलिस ने किऊल खगौर से लिया हिरासत में बताया जा रहा अपहरण का मामला टाउन थाना में की जा रही है पूछताछ लखीसराय नवादा जिले के वारसलीगंज की पुलिस के साथ टाउन थाना, कवैया थाना व किऊल थाना की पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि तीन लोगों के द्वारा वारसलीगंज के एक व्यक्ति को अपहरण कर किऊल थाना क्षेत्र में लाया गया था. पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो अपहृत समेत अपहरण कर्ता को पुलिस ने हिरासत ले लिया. सभी को किऊल खगौर स्थित महारानी मंदिर के पास से हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीडीपीओ शिवम कुमार के द्वारा चारों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. कुछ लोगों का कहना है कि पैसों का लेनदेन का भी मामला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन