पुलिस ने किया कट्टा बरामद, अपराधी फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
विज्ञापन
लखीसराय. शहर के कवैया थाना की पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह मकुना पुल के पहले एक लोडेड पिस्तौल बरामद किया है. थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने बताया कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए थे. पुलिस ने उनके मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया. उन्होंने बताया कि अपराधी लोडेड पिस्तौल फेंक कर भाग निकले. पुलिस का दावा है कि अपराधी की पहचान कर ली गयी है. एएसआई हरेंद्र पासवान की टीम ने उक्त कार्रवाई की. इस घटना को लेकर कवैया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन