रात के अंधेरे में पथुआ दियारा में शराब की भट्ठी पर पुलिस का छापा, चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने पथुआ दियारा में रात के अंधेरे में महुआ शराब बनाने की एक भट्ठी पर छापेमारी की

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने पथुआ दियारा में रात के अंधेरे में महुआ शराब बनाने की एक भट्ठी पर छापेमारी की. पुलिस ने यहां से 45 लीटर महुआ शराब, एक बड़ा गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा जब्त करते हुए शराब बनाने में शामिल चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आराेपित की पहचान बथुआ गांव के रहने वाले स्व. रामचंद्र भगत के दो पुत्रों पायल भगत व उदय भगत के अलावे राघो ठाकुर के पुत्र टुनटुन कुमार व स्व. बचकुंद रजक के पुत्र गुलशन रजक के रूप में है. एएसआई भोला ठाकुर के लिखित बयान पर पिपरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने यहां 200 लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब व लोहे का ड्रम विनष्ट किया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन