पथुआ गांव से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से आरोपी छुड़ाने के मामले में हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट ले जाते पुलिस कर्मी

गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट ले जाते पुलिस कर्मी

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पुलिस हिरासत से एक अन्य अभियुक्त को छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में हुई है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Police Action: लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव से पुलिस ने कांड संख्या 38/26 के नामजद अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी एक मई 2026 को पुलिस हिरासत से अभियुक्त को छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहा था.

पथुआ गांव से हुई गिरफ्तारी

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कारू ठाकुर, पथुआ गांव निवासी मक्खन ठाकुर का पुत्र है. घटना के बाद से वह लगातार फरार था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया था आरोपी

पुलिस के अनुसार एक मई 2026 को पिपरिया थाना कांड संख्या 104/25 एवं 107/25 के फरार अभियुक्त इंदल भगत को गिरफ्तार करने पुलिस टीम पथुआ गांव पहुंची थी. पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने बल प्रयोग कर आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया.

हमले में घायल हुए थे पुलिसकर्मी

Police Action: घटना के दौरान छापेमारी दल में शामिल कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इंदल भगत समेत कुल 45 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन