राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण जीतने वाली खुशबू बनीं पुलिस अवर निरीक्षक, लखीसराय में कराया गया योगदान
फोटो- खुशबू को प्रमाण पत्र देतीं एसपी प्रेरणा कुमार | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय खेल 2025 में लॉन बाउल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशबू कुमारी को बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने उन्हें जिलादेश पत्र सौंपा. उनकी उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा है.
लखीसराय. बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राष्ट्रीय खेल-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खुशबू कुमारी को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की लॉन बाउल्स की ट्रिपल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशबू कुमारी ने बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीता था. उनकी इस उपलब्धि के बाद पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति की गयी है.
आपके शहर में
एसपी ने प्रदान किया जिलादेश पत्र
खुशबू कुमारी की खेल उपलब्धि के सम्मान में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक पद का जिलादेश पत्र प्रदान कर विधिवत नियुक्त किया. नियुक्ति के बाद उन्हें लखीसराय जिले में योगदान कराया गया है.
राष्ट्रीय खेल में जीता था स्वर्ण पदक
खुशबू कुमारी ने राष्ट्रीय खेल-2025 में लॉन बाउल्स की ट्रिपल्स स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था. खेल के क्षेत्र में उनके इस प्रदर्शन को राज्य के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया. इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना का लाभ मिला.
पुलिस परिवार ने दी बधाई
खुशबू कुमारी की नियुक्ति पर जिला पुलिस परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. पुलिस प्रशासन ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
गृह जिला मधुबनी, लखीसराय में मिली जिम्मेदारी
खुशबू कुमारी मूल रूप से मधुबनी जिले की रहने वाली हैं. राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है और लखीसराय जिले में योगदान कराया गया है. अब वह पुलिस विभाग में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए