पीडीएस की दुकान की हुई जांच, स्टाक में मिला कमी
अमीर डीलर के पीडीएस दुकान देवघरा में जांच करते एएसडीएसओ | Prabhat Khabar Network
मेदनीचौकी के ताजपुर पंचायत में पीडीएस दुकान की जांच में स्टॉक कम पाया गया। राशन कम तौलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने डीलर पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. ताजपुर पंचायत के देवघरा गांव के डीलर अमीर कुमार के पीडीएस दुकान में गुरुवार को लखीसराय एएसडीएसओ अतुल कुमार ने जांच किया. बताते चलें कि बुधवार को उसके पीडीएस दुकान में राशन लेने में कम तौलने का वीडियो वायरल हो गया था और राशन लेने आये ग्राहकों ने के साथ तौलने को लेकर हो-हल्ला होने पर थाना, प्रखंड से लेकर जिला पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे दिया था. इस घटना के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए लखीसराय के एएसडीएसओ अतुल कुमार ने पीडीएस दुकान की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने बताया कि उसके स्टाक में कमी पायी गयी. वहीं वीडियो वायरल की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने उसके ऊपर कार्रवाई होगी. इस संबंध में लखीसराय एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि एएसडीएसओ से जांच करवाया गया है. जांच रिपोर्ट सौपने के बाद डीलर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, क्योंकि उसके खिलाफ काफी शिकायत आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए