लखीसराय सहित पटना, बेगूसराय व बक्सर की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय सहित पटना, बेगूसराय व बक्सर की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान में चल रहे 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबला हुए

विज्ञापन

51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला

शुक्रवार को खेला जायेगा सेमीफाइल व फाइनल मुकाबला

लखीसराय

स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान में चल रहे 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबला हुए, जिसमें जीत का अंतर काफी प्वाइंटों से रहा. सबसे कम मार्जिन से गयाजी की टीम ने कटिहार को एक प्वाइंट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन क्वार्टर फाइनल में बक्सर की टीम को पराजित नहीं कर सकी, और टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इसके अलावा लीग मैच में पटना ने मुंगेर को, सहरसा ने वैशाली को, बेगूसराय ने मधेपुरा को, बक्सर ने सारण को, लखीसराय ने भोजपुर को, रोहतास ने पूर्वी चंपारण को, नवादा ने सीतामढ़ी को, पटना ने सहरसा को, बेगूसराय ने पूर्वी चंपारण को, रोहतास ने मधेपुरा को, वैशाली ने मुंगेर को, भोजपुर ने नवादा को, कटिहार ने सारण को तथा बक्सर ने गयाजी को पराजित किया. जबकि क्वार्टर फाइनल मैच में पटना ने भोजपुर को, मेजबान लखीसराय ने सहरसा को पराजित किया.बेगूसराय ने कटिहार को तथा बक्सर ने रोहतास को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को खेला जायेगा. इस दौरान सभी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों के खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया जायेगा तथा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पारितोषिक पुरस्कार दिया जायेगा. मैच को सफल बनाने में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश, जिला कबड्डी संघ सचिव डॉ पंकज कुमार, नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान, संघ के संरक्षक डॉ कुमार अमित, नाथ पब्लिक स्कूल के सचिव विश्वसनाथ प्रसाद, लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार, वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चीफ प्रेम प्रिया कुमारी, संघ के चेयरमेन शंभु कुमार, सीनियर वॉयस चेयरमेन कृष्णदेव प्रसाद आदि लगे हुए हैं. —————————————————

दूसरे दिन लीग मैच में किन टीमों को कितना-कितना मिला प्वाइंट

विजेता टीम पराजित टीम

पटना (40) मुंगेर (25) सहरसा (29) वैशाली (24)बेगूसराय (47) मधेपुरा (21)बक्सर (41) सारण (25)लखीसराय (56) भोजपुर (30)रोहतास (39) पूर्वी चंपारण (11) गयाजी (39) कटिहार (38)नवादा (68) सीतामढ़ी (41)पटना (32) सहरसा (13)बेगूसराय (46) पूर्वी चंपारण (16)रोहतास (36) मधेपुरा (07)वैशाली (25) मुंगेर (23)भोजपुर (36) नवादा (27)कटिहार 63) सारण (42)बक्सर (40) गयाजी (25)——————————————

क्वार्टर फाइनल मैच के आंकड़ा

विजेता उपविजेता

पटना (56) भोजपुर (40)लखीसराय (34) सहरसा (15)बेगूसराय (45) कटिहार (38)बक्सर (56) रोहतास (37)——————————————————————————————————————————————

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन