सड़क पर वाहन खड़ी करने से राहगीराें को परेशानी
सड़क पर वाहन खड़ी करने से राहगीराें को परेशानी
पीरीबाजार. क्षेत्र में यूको बैंक से सब्जी मंडी तक प्रतिदिन जाम लगने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास भारी वाहनों से दुकानों में सामान अनलोड करने का काम किया जा रहा था. बीच सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर सामान अनलोड किया जा रहा था जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गयी. बता दें कि वाहन चालक मनमाने तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा कर सामान अनलोड करते हैं. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ता है. हालांकि यह पीरीबाजार के लिए आम बात सी हो गयी है. वहीं बड़े वाहन के बाजार में प्रवेश के बाद घंटों जाम लगता है. प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार का रास्ता काफी संकरा है. बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश करने से आए दिन जाम की समस्या से लोग हलकान हैं. वहीं बाजार की सड़क अतिक्रमण का शिकार है. फुटपाथ को अतिक्रमण कर लिया गया है. जिससे जाम की समस्या और विकराल हो जाती है. लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी जाम की समस्या को लेकर कोई उचित कदम उठाना चाहिए साथ ही साथ बीच बाजार में सामान उतारने वाले वाहनों पर उचित कार्रवाई की जरूरत है. जिससे आये दिन वाहन चालक सड़क पर सामान अनलोड नहीं करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए