पोषण मेला, प्रदर्शनी व जागरूकता रैली का आयोजन
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत सूर्यगढ़ा परियोजना क्षेत्र में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पोषण मेला, प्रदर्शनी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा
. प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत सूर्यगढ़ा परियोजना क्षेत्र में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पोषण मेला, प्रदर्शनी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्क्रीन टाइम में कमी लाना, खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, प्रारंभिक उत्तेजना (अर्ली स्टिमुलेशन) के महत्व को बताना, मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सामुदायिक सहयोग को सशक्त बनाना था. रैली के दौरान “सही पोषण, देश रोशन” व “बच्चे मोबाइल से रहेंगे दूर, जब खिलौने मिलेंगे भरपूर” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सस्ती एवं अनुपयोगी सामग्री से बच्चों के लिए उपयोगी शैक्षणिक खिलौने बनाना रहा. इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को यह संदेश दिया गया कि बिना अधिक खर्च किए भी घर पर उपलब्ध संसाधनों से बच्चों के मनोरंजन और समुचित विकास के साधन तैयार किए जा सकते हैं. प्रदर्शनी में मोटे अनाज (मिलेट्स) का प्रदर्शन कर उनके पोषण महत्व की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर आकांक्षी प्रखंड फेलो तमन्ना सामल, प्रखंड समन्वयक रविशंकर, महिला पर्यवेक्षिका सोनी, सृष्टि, सुनीता, कल्पना सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं नूतन, नीतू, रूकमणी, राखी, प्रियंका, रिभा, तनुजा, सोनाली आदि उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, बच्चों और समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







