धीरा पंचायत में पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

धीरा पंचायत में पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

कार्यक्रम में संतुलित आहार पर दिया जोर

हलसी. पोषण पखवारा के तहत सोमवार को हलसी प्रखंड के धीरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-13, सामुदायिक भवन घोंघसा में पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता सीडीपीओ कुमारी मुक्ता ने की. कार्यक्रम में शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. साथ ही माताओं व अभिभावकों को संतुलित आहार व उचित पोषण की जानकारी दी गयी. मौके पर सीडीपीओ कुमारी मुक्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सही पोषण जरूरी है. उन्होंने छह माह तक केवल स्तनपान व उसके बाद ऊपरी आहार शुरू करने की सलाह दी. इस दौरान महिलाओं को मोबाइल-टीवी से बच्चों को दूर रखने, नमक-चीनी का सीमित उपयोग करने व जंक फूड से परहेज की जानकारी दी गयी. किशोरियों व महिलाओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी, सेविका पूनम कुमारी, राखी कुमारी, रेखा कुमारी, अर्चना कुमारी, जीविका दीदियां व वार्ड सदस्य विभा देवी मौजूद रहीं. सभी ने पोषण संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. अंत में लोगों को परिवार में स्वस्थ आदतें अपनाने व बच्चों के पोषण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन