राजपुर में अप्रैल में होगा नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के राजपुर के विषहरी मंदिर राजपुर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

विज्ञापन

पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के राजपुर के विषहरी मंदिर राजपुर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. 19 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक महायज्ञ का आयोजन होगा. नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी एवं 27 अप्रैल 2026 तक चलेगा. वहीं राजपुर के पास भव्य तोरण द्वार बनाकर इसकी सूचना दी जा रही है. राजपुर निवासी प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि महायज्ञ की तैयारी चल रही है. नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रवचन, रासलीला रामलीला का आयोजन होगा. साथ ही साथ बच्चों के लिए झूला, मौत कुआं, जलपरी, ब्रेक डांस, तरह-तरह के व्यंजन चार्ट चाऊमीन मिठाई की दुकान से मेला सुसज्जित होगा. नौ दिवसीय महायज्ञ में पूरा क्षेत्र भक्ति में झूम उठेगा एवं पूरे नौ दिन तक मंत्र उच्चारण से पूरा क्षेत्र गूंजेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन