विश्व धरोहर दिवस पर पटना में 18 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Apr 2026 7:24 PM

विज्ञापन

मुख्य आकर्षण लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी पुरातात्विक उत्खनन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) का अनावरण, व्याख्यान व चित्रकारी प्रतियोगिता होगी.

विज्ञापन

-संगोष्ठी में लखीसराय के लाली पहाड़ी उत्खनन रिपोर्ट का होगा अनावरण लखीसराय. बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत कार्यरत बिहार विरासत विकास समिति द्वारा आगामी 18 अप्रैल 2026 को ””विश्व धरोहर दिवस”” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन पटना स्थित बिहार संग्रहालय में प्रस्तावित है. बता दें कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लखीसराय स्थित लाली पहाड़ी पुरातात्विक उत्खनन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) का अनावरण, व्याख्यान व चित्रकारी प्रतियोगिता होगी. समिति के कार्यपालक निदेशक, कृष्ण कुमार (भा.प्र.से.) ने विश्व भारती, शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार को इस कार्यक्रम में ””विशिष्ट अतिथि”” के रूप में आमंत्रित किया है. प्रो. कुमार की उपस्थिति इस शैक्षणिक और सांस्कृतिक विमर्श को और अधिक समृद्ध करेगी. विश्व धरोहर दिवस पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और आधुनिक उत्खनन तकनीकों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. समिति ने इस आयोजन के माध्यम से राज्य की पुरातात्विक उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व में ही वर्ष 2017 नवंबर महीने से तीन वर्षों तक चले लाली पहाड़ी की खुदाई में बौद्ध महाविहार का विस्तृत स्वरूप निकलकर सामने आया था. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विरासत विकास समिति के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के द्वारा किया जायेगा. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव सह बिहार विरासत विकास समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रणव कुमार कर रहे हैं. जबकि विशिष्ठ अतिथियों में लखीसराय निवासी सह विश्व भारती, शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार सहित भारतीय विरासत संस्थान नई दिल्ली के प्रो.बुद्ध रश्मी मणि(पद्मश्री), नव नालंदा महाविहार के कुल कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह, कोलकाता विश्वविद्यालय पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रजत सन्यालय को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन