अग्निशमन सेवा सप्ताह: बिजली और गैस से बचाव को लेकर सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय में हुई गोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों के समुचित उपयोग की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक किया

-मॉक ड्रिल के माध्यम से बताये गये बचाव के गुर

लखीसराय. बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक चलाये जा रहे ””अग्निशमन सेवा सप्ताह”” के चौथे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में टीम ने सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय में बिजली से लगने वाली आग और उसके बचाव के उपायों पर एक विशेष गोष्ठी की.

मॉक ड्रिल के जरिये दी गयी जानकारी

गोष्ठी के बाद अग्निशमन कर्मियों ने शहर के मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और घनी आबादी वाले इलाकों में मॉक ड्रिल किया. इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों के समुचित उपयोग की जानकारी दी गयी. टीम ने बताया कि गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी से होने वाले अग्निकांडों से कैसे बचा जा सकता है.

पंप लेट बांटकर किया जागरूक

अग्निशमन टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर जन-समूह के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंप लेट का वितरण किया. लोगों को जागरूक करते हुए अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अग्निकांड होने पर तत्काल टोल-फ्री नंबर 101 या 112 पर डायल करें, ताकि समय रहते जान-माल की रक्षा की जा सके. मौके पर अग्निशमन विभाग के कई कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन