ePaper

शहर के मुख्य सड़क की अतिक्रमित फुटपाथ की मापी जारी

Updated at : 16 Nov 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के मुख्य सड़क की अतिक्रमित फुटपाथ की मापी जारी

शहर के विद्यापीठ चौक से मुख्य सड़क की अतिक्रमण लगातार जारी है. शनिवार को भी अतिक्रमित फुटपाथ की मापी जारी है.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के विद्यापीठ चौक से मुख्य सड़क की अतिक्रमण लगातार जारी है. शनिवार को भी अतिक्रमित फुटपाथ की मापी जारी है. प्रभारी टैक्स दारोगा वीरेंद्र कुमार, अंचल अमीन सुशील कुमार, राजस्व कर्मचारी वेदप्रकाश, आदेशपाल सूरज रावत, संजय कुमार द्वारा मापी कर लाल चिन्ह लगाया गया है. प्रखंड कार्यालय के समीप से कुशवाहा मार्केट तक मापी कर लाल चिन्ह लगाया गया है. प्रभारी टैक्स दारोगा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फुटपाथ को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया गया है. सभी दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है, 24 घंटे के अंदर अतिक्रमित फुटपाथ को खाली नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने पर किये गये खर्च की राशि उन्हें देना पड़ेगा. विद्यापीठ चौक से मुख्य सड़क तक अब तक 75 दुकानदार को चिन्हित किया गया है, अभी तक 25 से अधिक लोगों को नोटिस तमिल करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन