त्रिमासिक मूल्यांकन के तीसरे दिन हुई गणित की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

गणित विषय की परीक्षा देते मध्य विद्यालय खावा झपानी के बच्चे | Prabhat Khabar Network

मेदनीचौकी के विद्यालयों में त्रिमासिक मूल्यांकन के तीसरे दिन गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन

त्रिमासिक मूल्यांकन के तीसरे दिन हुई गणित की परीक्षा -परीक्षा में कुल पुछे जाते हैं पांच प्रश्न प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. त्रिमासिक मूल्यांकन परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा संचालित हुई. इस कड़ी में सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय खावा झपानी के एचएम दशरथ प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में तीसरी व पांचवी कक्षा के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने गणित विषय की परीक्षा दी. वहीं दूसरी पाली में छठी व आठवीं कक्षा की कुल 311 बच्चों ने भी गणित की परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल में दिया. बताया गया कि परी से आधा घंटा पहले ई-शिक्षा कोष पर प्रश्न पत्र डाउनलोड होता है, उसे बोर्ड पर शिक्षकों द्वारा लिख दिया जाता है, उसी सवाल का सभी बच्चे परीक्षा में हल करते हैं. कुल 5 प्रश्न होता है जिसका कुल पुर्णांक 25 होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन