मास्टर क्रिकेट क्लब ने पीसीसी किऊल को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने आयोजित सीनियर डिवीजन लीग ग्रुप ‘ए’ का नौवां मैच जो मास्टर क्रिकेट क्लब व पीसीसी किऊल के बीच गुरुवार को गांधी मैदान में खेला गया

विज्ञापन

एमसीसी के तरुण बने मैन ऑफ द मैच

लखीसराय

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने आयोजित सीनियर डिवीजन लीग ग्रुप ‘ए’ का नौवां मैच जो मास्टर क्रिकेट क्लब व पीसीसी किऊल के बीच गुरुवार को गांधी मैदान में खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाये. जिसमें तरुण 88 और गणेश ने 82 रनों का योगदान दिया. पीसीसी किऊल के आयुष उपाध्याय ने सात ओवर में 56 रन देकर छह, रामानुज ने छह ओवर में 56 रन देकर दो विकेट लिये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी किऊल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 नहीं बन पायी. जिसमें आयुष उपाध्याय ने 18 गेंद में 32 रन और चंद्रकांत 22 रन का योगदान दिया. एमसीसी के गेंदबाज उज्जवल सात ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिए और अमन ने पांच ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया. क्रिकेट क्लब ने पीसीसी किऊल को पराजित किया. विजयी टीम के खिलाड़ी तरूण को शानदार 88 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार को केसीसी लखीसराय और मास्टर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन