विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सास-ससुर व पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित पचना रोड में एक विवाहिता ने अपने कमरे के एक कड़ी के सहारे ओढ़नी से फांसी लगा ली

विज्ञापन

-मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

-शहर के पचना रोड वार्ड नंबर 20 की घटना

लखीसराय

शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित पचना रोड में एक विवाहिता ने अपने कमरे के एक कड़ी के सहारे ओढ़नी से फांसी लगा ली. परिजनों को जब पता लगा तो उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गणेश लहरी के पुत्र सोनू कुमार की पत्नी नव्या कुमारी के रूप में मृतक की पहचान हुई है. सोनू व नव्या की शादी सात महीने पूर्व ही लव मैरिज जमालपुर में नव्या के यहां हुआ था. कुछ दिन रहने के बाद नव्या अक्सर अपने मायके में ही रहा करती थी. एक माह पूर्व नव्या अपने ससुराल पचना रोड पहुंची थी. सोमवार की रात्रि 11बजे वह अपने कमरे में फांसी लगा ली. परिजनों को जब पता चला तो एक बजे रात्रि को उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि नव्या के पेट में दो-तीन माह के बच्चा भी था. सोनू के परिजनों ने नव्या के माता-पिता को इसकी सूचना दी. नव्या की माता शारदा देवी ने सोनू के माता-पिता एवं बहन पर दहेज नहीं देने के कारण हत्या करने आरोप लगाकर आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मृतक परिजन द्वारा आवेदन मिला है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

मृतका के परिजन सास-ससुर व पति समेत पांच पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

नव्या के मौत के मामले में उनके परिजनों पर मृतका के पति सोनू लहेरी, ससुर गणेश लहेरी व सास रूपा देती समेत एक देवर व ननद पर दहेज को लेकर लगातार नव्या के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं कवैया थाना पुलिस ने आवेदन मिलते हुए आरोपित पति सोनू लहेरी, ससुर बजरंगी लहेरी के पुत्र गणेश लहेरी व सास रूपा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन