स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को दिये गये कई निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 7:33 PM

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2024-25 के सफल संचालन को लेकर राज्य स्तर से प्राप्त वित्तीय दिशा-निर्देश के अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति डॉ बीपी सिन्हा ने की. कार्यशाला का शुभारंभ सिविल सर्जन, प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-सह-जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक के साथ-साथ जिला लेखा प्रबंधक निर्भय कुमार एवं जिला योजना समन्वयक सुनील कुमार शर्मा कर रहे थे. कार्यशाला के शुभारंभ करते हुए सीएस ने द्वारा कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र किये जा रहे सभी कार्यक्रम के संचालन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा दिशा-निर्देश की पुस्तिका एवं बजट आवंटन किया जाता है. उक्त दिशा-निर्देश पुस्तिका के आलोक में ही कार्यक्रम को संचालित किया जाना है एवं व्यय किया जाना है. उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सभी अपने-अपने कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का गहन अध्ययन करें, ताकि कार्यक्रम के संचालन में कोई कठिनाई नहीं हो. कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, जिला महामारी पदाधिकारी आदि के द्वारा अपने-अपने कार्यक्रम यथा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर वॉर्न नियंत्रण कार्यक्रम (मलेरिया, कालाजार, हेपेटाइटिस, फाइलेरिया आदि), आशा कार्यकर्ता से संबंधित सभी कार्यक्रम के बारे विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल लखीसराय डॉ राकेश कुमार सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लखीसराय, सभी अस्पताल प्रबंधक, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, सभी प्रखंड लेखापाल एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन