नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में अनाज-दाल के भाव स्थिर, जानिए गुरुवार का ताजा रेट
सांकेतिक तस्वीर
Mandi Bhav: लखीसराय की नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में गुरुवार को अनाज, दलहन और तिलहन के दाम लगभग स्थिर रहे. कारोबारियों के अनुसार बाजार में फिलहाल संतुलन बना हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में भाव में उतार-चढ़ाव संभव है.
लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
Mandi Bhav: दालपट्टी गल्ला मंडी में गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को खाद्यान्न और दलहन के बाजार में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. मंडी में अनाज की आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश कृषि उत्पादों के भाव स्थिर बने रहे. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित है, लेकिन मांग और आवक के अनुसार अगले कुछ दिनों में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
गेहूं, मक्का और चावल के भाव
मंडी में गुरुवार को मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. गेहूं 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. मंसूरी चावल का भाव 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तथा अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
दलहन बाजार में ये रहे ताजा रेट
Mandi Bhav: दाल मसूर 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल रही. अरहर दाल का भाव 10600 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल तथा गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करता रहा. गोटा मूंग का भाव 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल रहा.
सरसों, तेल और सब्जियों का भाव
काला सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीला सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. 15 लीटर सरसों तेल का टिन 2250 से 2550 रुपये में उपलब्ध रहा.
ALSO READ: लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए