करेंट लगने से अधेड़ की हुई मौत
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ गरीबनगर पासवान टोला में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर करेंट लगने से रंजीत पासवान की मौत हो गयी.
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ गरीबनगर पासवान टोला में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर करेंट लगने से इसी टोला के स्व चलितर पासवान के पुत्र 57 रंजीत पासवान की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के घर के पास ही पोल से मीटर तक आने वाला विद्युत प्रवाहित सर्विस वायर किसी तरह टूट कर गिर गया. मृतक रंजीत पासवान इसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया. नाजुक स्थिति में उसे इलाज के लिए सूर्यगढ़ा स्थित जगदंबा सेवा सदन लाया गया. जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद माणिकपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए