सोये अवस्था में धारदार हथियार से वार कर युवक को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

सोये अवस्था में धारदार हथियार से वार कर युवक को किया घायल

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रेमडीहा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक को घर में सोये अवस्था में अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया. घायल व्यक्ति की पहचान प्रेमडीहा गांव निवासी बबलू खान के 22 वर्षीय पुत्र शेरू खान के रूप में की गयी है. घायल के परिजनों ने बताया कि शेरू खान दोपहर में वह अपने घर के आगे दुकान में सोया हुआ था. जहां अचानक गांव का ही एक युवक अपने दो चार साथियों के साथ धारदार हथियार से शेरू खान पर हमला कर दिया. वहीं घायल शेरू खान के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो सभी हमलावर घटनास्थल से भाग खड़े हुए. जिसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कभी भी कोई विवाद नहीं रहा है. अब हमला क्यों हुआ है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो गया पायेगा. फिलहाल शेरू खान की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हलसी सीएचसी के चिकित्सक डॉ अरशद रहमान ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा. वहीं लोगों के द्वारा कहा कि आरोपी नदी के तरफ भागा है, लेकिन उस तरफ छापेमारी में नहीं मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन