राजस्व कर्मचारी के प्रभार के लिए सीओ एवं आरओ से मांगी सूची
List sought for charge of revenue employee
लखीसराय. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के बाद प्रभार के लिए राजस्व संबंधित जानकारी रखने वाले कर्मियों की सूची मांगी गयी है. बुधवार से बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट शाखा लखीसराय के 15 राजस्व कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जिसके कारण जमाबंदी सुधार, दाखिल खारिज समेत कई मामला अटक गया है. फिलहाल चार राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गये हैं. इसके अलावा राजस्व संबंधित जानकारी रखने वाले अमीन एवं कार्यपालक सहायक कर्मी है. इधर, राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के बाद अभी तक सुलह की कोई सूचना बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट लखीसराय से प्राप्त नहीं है. इस संबंध में सीओ एवं आरओ को एडीएम नीरज कुमार द्वारा प्रभार में रहने वाले राजस्व कर्मचारी से सूची तैयार कर मुख्यालय को भेजने का आदेश दिया गया है. जिससे कि राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद लोगों को खास समस्या का सामना नहीं करना पड़े.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए