शराब व बाइक बरामद, तस्कर हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है

विज्ञापन

पीरीबाजार जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को पीरीबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध देसी शराब और एक बाइक को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर पुल के पास घेराबंदी की. जहां पुलिस को आता देख तस्कर अपनी बाइक छोड़कर घने क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर थाने ले आयी है. अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के जरिये मालिक का पता लगाने और तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन