ePaper

यात्रियों के लिए लिफ्ट की सेवा शुरु, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को होगी सुविधा

Updated at : 29 Jan 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों के लिए लिफ्ट की सेवा शुरु, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को होगी सुविधा

किऊल जंक्शन पर यात्रियों के लिए सुविधा में इजाफा किया गया है

विज्ञापन

लखीसराय. किऊल जंक्शन पर यात्रियों के लिए सुविधा में इजाफा किया गया है. प्लेटफॉर्म पर अब लाचार एवं वृद्ध यात्रियों को ऊपरी पैदल पुल की अब सीढ़ियां नहीं लांघना पड़ेगा. पल भर में यात्री अब एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ जा सकते हैं. बुधवार से लिफ्ट की सेवा शुरू कर दी गयी है. यह सेवा प्लेटफार्म संख्या 1-2, 3-4 एवं 5-6 पर शुरू हुआ है. लिफ्ट को चालू कर दिया गया है. स्टेशन प्रबंधक विकास चौरसिया के नेतृत्व में रेल अधिकारियों के द्वारा फूल मालाओ से सजा कर विधिवत पूजा पाठ कर लिफ्ट को शुरू किया गया है. फिलहाल किऊल के सभी प्लेटफॉर्मों पर चार लिफ्ट लगाने का टेंडर हुआ था, लेकिन तीन लिफ्ट लगभग बनकर तैयार है. कुछ दिनों में प्लेटफार्म नंबर 7-8 पर भी निर्माणाधीन लिफ्ट की सेवा शुरू कर दी जायेगी. आधुनिकता के दौर में किऊल को भी धीरे-धीरे आधुनिक स्टेशन बनाया जा रहा है. हालांकि यात्रियों की बड़ी डिमांड बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया के फुटओवर ब्रिज में एस्केलेटर लगाने की मांग की जा रही है. यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के पश्चिमी साइड से भी एक और फुट ओवर ब्रिज बन जाने से यात्री सुविधा बढ़ेगी. एसएम विकास चौरसिया ने बताया कि अभी लिफ्ट सेवा भी शुरू किया जायेगा. प्लेटफॉर्म नंबर 1,2,3,4 एवं पांच-छह पर यात्रियों संख्या अधिक रहने के कारण फिलहाल प्लेटफार्म पर लिफ्ट सेवा शुरू हुई है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन