भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में लगेगा एलएचबी रैक

Published at :07 May 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में लगेगा एलएचबी रैक

भागलपुर व मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस के आईसीएफ रैक को एलएचबी रैक में परिवर्तित किया जा रहा है

विज्ञापन

16 मई से एलएचबी रेक के साथ होगा परिचालन

लखीसराय

भागलपुर व मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस के आईसीएफ रैक को एलएचबी रैक में परिवर्तित किया जा रहा है. आगामी 16 मई से भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी रैक द्वारा किया जायेगा. उपरोक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है. स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्का और मजबूत होता है. कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है. एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं. कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते हैं. फलस्वरूप एलएचबी कोच युक्त ट्रेनों से यात्रा अपेक्षाकृत अधिक संरक्षित, सुरक्षित व आरामदायक होती है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन