पिपरिया प्रखंड के पूर्वी टोला मुरबरिया विद्यालय में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय मे मौजूद बीडीओ व ग्रामीण

शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और लोगों से उनकी शिकायत, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट :

लखीसराय: पिपरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पूर्वी टोला मुरबरिया में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और लोगों से उनकी शिकायत, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं.

बीडीओ रितुरंजन कुमार ने बताया कि उक्त विद्यालय परिसर में कैंप लगाकर आम लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं, ताकि शिविर के दौरान समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया जा सके. उन्होंने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया.

निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी परवीन अनुरंजन के अलावा शिविर के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी पंचायत सचिव कुमार सत्यानंद निराला भी मौजूद थे.

बीडीओ ने कहा कि शिविर से पूर्व आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे लोगों की समस्याओं को चिह्नित कर समय पर समाधान किया जा सके.

शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर राजन कुमार, ग्राम कचहरी सचिव रामकुमार, विकास मित्र प्रकाश रजक, ग्रामीण आवास सहायक मोहम्मद मारूफ अंसारी, पंचायत रोजगार सेवक विकास कुमार एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक रुदल कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन