लखीसराय में दिनभर सताएगी गर्मी और उमस, शाम को तेज बारिश व वज्रपात की संभावना

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

हरे-भरे पेड़ों और खेतों के ऊपर हल्के बादलों का डेरा है.

Lakhisarai Weather: जिले में शुक्रवार को सुबह बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने शाम के समय तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Lakhisarai Weather: जिले में शुक्रवार को लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. सुबह आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद 10 बजे के बाद तेज धूप निकलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. साथ ही वज्रपात की भी आशंका है. इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

चार दिनों से गर्मी से बेहाल हैं लोग

लखीसराय में पिछले चार दिनों से लगातार तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है. सुबह से ही मौसम में नमी रहने के कारण उमस का असर महसूस किया जा रहा है. ठंडी हवा नहीं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. दोपहर 10 बजे से दो बजे तक तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है.

शाम को बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिन में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि शाम तक तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है. गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास नहीं रहने की सलाह दी गयी है. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मानसून के सक्रिय होने के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से जिले में मानसून सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 27 जून के बाद अधिकतम तापमान घटकर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

येलो अलर्ट जारी

Lakhisarai Weather: मौसम विभाग ने 26 से 28 जून तक लखीसराय समेत आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

ALSO READ: लखीसराय में शुक्रवार को किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन