अब पासपोर्ट के लिए नहीं जाना होगा पटना-भागलपुर, 21 जुलाई से लगेगा तीन दिवसीय मोबाइल वैन शिविर

Updated:
विज्ञापन
21 से 23 जुलाई तक लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर

21 से 23 जुलाई तक लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर

लखीसराय के लोगों के लिए खुशखबरी! अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना या भागलपुर जाने की जरूरत नहीं है. 21 से 23 जुलाई तक समाहरणालय परिसर में विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवा प्रदान करेगा.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Passport Camp Lakhisarai: लखीसराय जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब पटना या भागलपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 21 से 23 जुलाई तक समाहरणालय परिसर में विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर के माध्यम से जिले के पात्र आवेदकों को स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

जिलाधिकारी और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी करेंगे उद्घाटन

तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन 21 जुलाई को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पटना की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी संयुक्त रूप से करेंगे. जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें दूसरे शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़े.

तीन दिन में 165 आवेदनों का लक्ष्य

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, शिविर में तीन दिनों के दौरान कुल 165 आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रतिदिन केवल 55 आवेदकों को अपॉइंटमेंट मिलेगा. इसलिए इच्छुक लोगों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन करना होगा अनिवार्य

Passport Camp Lakhisarai: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक आवेदकों को पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान लोकेशन में "पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, लखीसराय" का चयन करना आवश्यक होगा. निर्धारित अपॉइंटमेंट मिलने के बाद ही आवेदकों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा.


Image

पहले भी सफल रहा था शिविर

जिले में पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले 1 से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था. उसी सफलता को देखते हुए एक बार फिर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके.



विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन